Tuesday, October 20th, 2026

मंत्री डंग ने किया आँगनवाड़ी भवन का लोकार्पण

 भोपाल

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री डंग ने आज मंदसौर जिले के बर्डिया ऊँचा आँगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया। डंग ने आज सालरी, तोलाखेड़ी, बर्डिया ऊँचा, आक्या, देवगढ़, संकरियाखेड़ी, रूपारेल का खेड़ा, मुंडला, बकाना बड़ा, बकाना छोटा, परासली घाटा और बोरखेड़ी घाटा गाँवों का भ्रमण किया। डंग इस दौरान विभिन्न गाँवों में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए।

पर्यावरण मंत्री डंग 22 जनवरी को मंदसौर जिले के बेटीखेड़ी, सुल्तानिया, देवरी, फतेहगढ़, झलारा, खजूरी चंद्रावत, आम्बाखेड़ी, खानूखेड़ा, कचनारा, कोटड़ी मांडा, खजूरी मांडा, केलूखेड़ी और रिस्थल गाँव का दौरा करेंगे और किसानों और ग्रामीणों से बात करेंगे।

 

#आँगनवाड़ी भवन

Source : Agency

पाठको की राय